महर्षि टाइम्स
बैरिया, बलिया । रानीगंज सेटेलाइट केंद्र में सोमवार को भारतीय जीवन बीमा निगम के 69 वाँ स्थापना दिवस पर अभिकर्ताओं और बीमाधारकों को किया गया अंगवस्त्रम से सम्मानित ।
देश की सबसे बड़ी बीमा कम्पनी एलआईसी के 69 वॉ स्थापना दिवस पर रानीगंज के शाखा प्रबंधक प्रशान्त पाण्डेय ने शैलेश सिंह, विजय यादव,गौतम प्रसाद, जयप्रकाश प्रजापति तथा चन्द्रकेश वर्मा एवं बीमा धारक मनमोहन सिंह, सुनील वर्मा, मनोज यादव तथा सुरेंद्र शर्मा आदि को अंगवस्त्रम से सम्मानित किया । इस अवसर पर शाखा प्रबन्धक प्रशांत पाण्डेय ने कहा कि देश के करोड़ों लोगों का विश्वास आज भी भरतीय जीवन बीमा निगम पर कायम है और अमीर से लेकर गरीब तक सभी लोग अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए एक मात्र इसी पर भरोसेमंद है । निगम में मृत्युदावा, ऋण सुविधा अथवा पूर्णावधि क्लेम को त्वरित और सरल तरीके भुगतान उपभोक्ताओं के लिये विशेष आकर्षण है । उन्होंने कहा कि एलआईसी ने समयानुसार और विशेषकर युवाओं की चाहत के अनुसार एसआईपी,टर्म प्लान,पेन्सन प्लान, कम समय की एफडी तथा अन्य कई आकर्षक योजनाओं को लांच किया है,यह योजनाएं आम नागरिकों द्वारा बेहद पसंद भी की जा रही है । उन्होंने कहा कि एलआईसी ही एक ऐसी वित्तिय संस्थान जो है अपने उपभोक्ताओं के जीवन के साथ और जीवन के बाद भी उनके परिवार को ग्रांटेड सुरक्षा प्रदान करती है ।
इस अवसर पर शाखा के प्रशासनिक अधिकारी अजय मिश्रा , रामप्रवेश प्रसाद तथा डॉ0 बासुदेव प्रसाद केशरी , राजाराम यादव, शैलेश गोस्वामी तथा सुरक्षा अधिकारी अनिल सिंह आदि ने उपस्थित लोगों को स्थापना दिवस की बधाई दी ।

