ओमप्रकाश वर्मा
नगरा बलिया। थाना क्षेत्र के पडसरा जूडन में घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में नगरा पुलिस ने पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पडसराजूडन निवासी आकिब अली ने तहरीर में बताया कि 28 अगस्त को 10 बजे उनका भाई दवा लेकर आ रहा था। साकिब, आकिब ने गाली देते हुए कहा कि इस रास्ते से मत जाओ। अतीक यह कहते हुए घर आ गया कि यह सार्वजनिक रास्ता है। अबरार के ललकारने पर उसके भतीजे कासिम, शोएब, आकिब व साकिब ने लाठी, डंडा, ईंट लेकर मेरे दरवाजे पर आ गए। मुझे और भाई को मारपीटकर जख्मी कर दिया। केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
