स्टेशन रोड पर चाकू लहराते युवक को पुलिस ने दबोचा

MAHARSHI TIMES
0

रजनीश श्रीवास्तव 

सिकन्दरपुर (बलिया)। थाना सिकन्दरपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर स्टेशन रोड से एक युवक को चाकू के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार 8 सितंबर की रात करीब 8 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक हाथ में चाकू लेकर लोगों को भयभीत कर रहा है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक की देखरेख में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को घेराबंदी कर दबोच लिया। गिरफ्तार युवक ने पूछताछ में अपना नाम साजिद खान पुत्र मकसूद खान (उम्र 19 वर्ष), निवासी ग्राम जिन्दापुर थाना सिकन्दरपुर, जनपद बलिया बताया। तलाशी लेने पर उसके दाहिने हाथ से एक चाकू बरामद हुआ, जिस पर डायमंड स्टेनलेस स्टील यांग जियांग चाइना अंकित था। पुलिस ने चाकू को कब्जे में लेकर जब्त किया। पुलिस ने बताया कि युवक का कृत्य दंडनीय अपराध है। उसके खिलाफ धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी और बरामदगी की कार्रवाई जनता की मौजूदगी में की गई

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top