सूचना- 27 सितम्बर को थाना रसड़ा में वाहनों की होगी नीलामी

MAHARSHI TIMES
0

दो पहिया / चार पहिया वाहनों की होगी नीलामी सभी लोग स्वेच्छा से नीलामी में करें प्रतिभाग ।

महर्षि टाइम्स 

रसड़ा बलिया। आप सभी को सूचित किया जाता है कि पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन क्लीन” के तहत थाना रसड़ा जनपद बलिया में विगत वर्षों से लावारिश हालत में थाने पर दाखिल दो पहिया / चार पहिया वाहनों की नीलामी हेतु नियमानुसार कार्यवाही करते हुए न्यायालय से आदेश प्राप्त किया जा चुका है । आदेश के क्रम में कमेटी गठित की गयी है एवं महोदय द्वारा थाना स्थानीय पर लावारिश हालत में दाखिल कुल 20 वाहनों की नीलामी हेतु दिनांक 27.09.2025 की तिथि नियत की गयी है । दिनांक 27.09.2025 को समय 11.59 बजे थाना रसड़ा जनपद बलिया में सभी अधिकारीगण की उपस्थिति में नीलामी की कार्यवाही पूर्ण की जाएगी । आप सभी स्वेच्छा से उक्त नीलामी में प्रतिभाग कर सकते हैं । बलिया पुलिस द्वारा आप सभी से आग्रह किया जाता है कि उक्त नीलामी के संबंध में सोशल मीडिया के साथ ही जुड़े हुए वाट्स ऐप ग्रुप के माध्यम से शेयर करते हुए अन्य सभी लोगो को भी अवगत कराएं जिससे उक्त नीलामी में अधिक से अधिक लोग प्रतिभाग कर सकें ।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top