वायरल विडियो
शराबियों के आतंक से दुकानदार, छात्र छात्राएं परेशान ।
महर्षि टाइम्स
चितबड़ागांव,बलिया ।स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित देशी शराब व कंपोजिट बियर की दुकान बिना कोई समय सारणी के धड़ल्ले से बिक रही हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत देशी शराब व कंपोजिट बियर की दुकान है जहां पर शराबियों के आतंक से सभी दुकानदार परेशान हो चुके हैं। आए दिन दुकानदार से गाली गलौज होता रहता है ।दुकानदारों की माने तो शराब रोज सुबह 7:00 बजे ही कंपोजिट दुकान खुल जाती है। उससे पहले ही शराबी इधर-उधर मंडराने लगते हैं ।सुबह होते ही शराब पीने के बाद दुकानदारों को अनाप-शनाप बोलने लगते हैं। जिससे सभी दुकानदार भय-मय जीवन जी रहे हैं। सूत्रों की माने तो शराब की दुकान पर सुबह 7:00 बजे से ही शराब की बिक्री होने लगती है। और प्रति सीसी 10 से ₹15 रूपया बढ़ाकर बेचते हैं। और तो और दुकान के पास ही बैठ कर पिलाने का भी काम करते हैं। इस भयावह स्थिति से क्षेत्रीय जनता भी परेशान हो चुकी है। यहां तक की स्कूल जाने वाले बच्चे भी उसे रास्ते से जाने में कतरने लगे हैं। इस संबंध में आबकारी विभाग कंट्रोल रूम के अधिकारी ने बताया मामले की शिकायत दर्ज कराई गई है मामले गंभीर है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
