ट्रक के सामने कूद कर युवक ने की आत्महत्या

MAHARSHI TIMES
0

लल्लन बाग़ी 

रसड़ा (बलिया) रसड़ा नगर के एक्सिस बैंक के समीप रसड़ा-बलिया मार्ग पर बुधवार को दोपहर एक युवक आत्महत्या की नियत से ट्रक के सामने कूद गया जिसके कारण वह बूरी तरह से जख्मी हो गया। खून से लतपथ युवक को रसड़ा अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दरम्यान उसकी मौत हो गई। गाजीपुर जनपद के सादात थाना अर्तंगत गौरा गांव निवासी दलसिंगार यादव का 32 वर्षीय पुत्र सोनू यादव रसड़ा आया हुआ था। वह रसड़ा नगर के एक्सिस बैंक के समीप खड़ा था कि अचानक बलिया की तरफ से आ रही एक ट्रक के सामने कूद गया। आस-पास के लोगों ने उसे रसड़ा अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसने दम तोड़ दिया। युवक किन परिस्थियों में ट्रक के सामने कूद कर आत्महत्या किया इसकी जांच-पड़ताल में पुलिस जूट गई है। रसड़ा कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाई शुरू कर दी है।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top