जनता इंटर कॉलेज मैदान में टेंट-मंडप का कार्य समिति ने तेज की तैयारियाँ
ओमप्रकाश वर्मा
नगरा( बलिया) सार्वजनिक रामलीला समिति द्वारा आयोजित भव्य रामलीला मंचन की तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं। जनता इंटर कॉलेज के विशाल मैदान में टेंट और मंडप का कार्य तेजी से प्रगति पर है।
समिति के अध्यक्ष राजेश गुप्ता दीपू ने बताया कि आयोजन को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने का संकल्प समिति ने लिया है। उन्होंने कहा कि सभी कार्य निर्धारित समय पर पूरे कराए जा रहे हैं। समिति के कोषाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ की जा रही हैं।
समिति के संरक्षक हरेराम गुप्ता ने कहा कि यह आयोजन नगर की आस्था, संस्कृति और परंपरा से जुड़ा हुआ है, जिसमें हर वर्ग का सहयोग मिल रहा है। वहीं समिति के उपाध्यक्ष रामायण ठाकुर ने जानकारी दी कि रामलीला का शुभारंभ 22 सितंबर से होगा और 2 अक्टूबर तक चलेगा। भूमि पूजन एवं ध्वजारोहण के पश्चात टेंट और मंचन की तैयारियाँ तेजी से प्रगति पर हैं।
नगरवासियों में रामलीला को लेकर अपार उत्साह और उल्लास का माहौल है।
