जे एन सी यू में तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल दिवस का समापन

MAHARSHI TIMES
0



महर्षि टाइम्स 

बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय  में खेल मंत्रालय भारत सरकार एवं राज्य सरकार के निर्देशानुसार एवं कुलपति प्रो संजीत कुमार गुप्ता के संरक्षण में आयोजित हो रहे तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल दिवस का समापन हो गया।मुख्य कुलानुशासक डॉ प्रियंका सिंह ने मेजर ध्यानचंद  की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

अंतिम एवं तृतीय दिवस के प्रथम सत्र  का आयोजन रस्साकशी प्रतियोगिता के साथ प्रारंभ हुआ। जिसमें  बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में  बढ़चढकर भागीदारी किया । बालक वर्ग की प्रतियोगिता का संयोजन डॉ अभिषेक त्रिपाठी एवं डॉ प्रेमभूषण यादव ने किया वहीं दूसरी तरफ बालिका वर्ग प्रतियोगिता का संयोजन डॉ प्रियंका सिंह एवं डॉ सौम्या तिवारी ने किया । इस तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल दिवस का समापन साइकिल रैली के साथ किया गया। डॉ प्रियंका सिंह ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।संयोजन डॉ विवेक कुमार यादव ने किया। इस संपूर्ण कार्यक्रम का संयोजन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर संजीव कुमार एवं डॉ लाल विजय सिंह ने किया । इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विश्वविद्यालय के प्राध्यापक गण कर्मचारी गण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top