अवैध शराब की तस्करी करने वाले दो तस्कर गिरफ्तार ।

MAHARSHI TIMES
0

कब्जे से मोटर साइकिल से अवैध शराब की तस्करी हेतु ले जा रहे कुल 30 लीटर अवैध शराब/बीयर (01 बोरी में 2.5 पेटी में कुल 60 केन (बीयर) प्रत्येक 500 ML) बरामद ।

महर्षि टाइम्स 

बलिया । थाना नरही पुलिस टीम के उ0नि0  धनन्जय कुमार सिंह मय हमराह हे0का0 दिवाकर सिंह यादव व का0 मनीष कन्नौजिया के थानाक्षेत्र में रवाना होकर देखभाल क्षेत्र, रोकथाम जुर्म जरायम क्षेत्र में मामूर थे कि जरिए मुखबीर खास की सूचना पर उजियार से भरौली जाने वाला रास्ता बहद ग्राम उजियार से 01 मोटर साइकिल नं0 BR03 Y 6373 पर 02 संदिग्ध अभियुक्तों 01. विवेक कुमार सिंह पुत्र विजय बहादुर सिंह निवासी सिविल लाइन थाना बक्सर जिला बक्सर बिहार 02. डब्लू पुत्र संतोष राम निवासी छोटकी सारीपुर थाना बक्सर जिला बक्सर बिहार को पुलिस हिरासत में लिया गया। हिरासत में लिये गये संदिग्धो के कब्जे से 01 बोरी की तलाशी लेने पर  कुल 30 लीटर अवैध शराब/बीयर (01 बोरी में 2.5 पेटी में कुल 60 केन (बीयर) प्रत्येक 500 ML)  बरामद किया गया । बरामद मोटर साइकिल को एमवी एक्ट की कार्यवाही करते हुए सीज की गयी व गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 203/25 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही किया जा रहा है । 


Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top