कच्चे मार्ग की मरम्मत ,खड़ंजा नहीं बनने की शिकायत कर निर्माण की मांग

MAHARSHI TIMES
0

आचार्य ओमप्रकाश वर्मा

नगरा बलिया  विकास खंड  नगरा अंतर्गत बिहरा हरपुर निवासी  रामाश्रय यादव पुत्र प्रभुनाथ यादव ने मुख्य विकास अधिकारी ,जिलाधिकारी  मंडलायुक्त , मुख्यमंत्री ,राज्यपाल तथा राष्ट्रीय मानवाधिकार को पत्र लिखकर  खसरा सांख्य 405 कच्चे मार्ग की मरम्मत ,खड़ंजा नहीं बनने  की शिकायत कर निर्माण की मांग किया था ।लेकिन कोई समाधान नहीं निकला । यह सड़क बिहरा हरपुर किशोरगंज मार्ग पर बिहरा हरपुर हनुमान मंदिर से निकलकर करीमपुर चौहान बस्ती होते हुए आगे निकल जाती है ।गांवों में विकास हेतु इतना धन आने के बाद भी उक्त सड़क कच्ची है जिससे वारिस के दिनों में कीचड़ के बीच चलना मजबूरी हो गया है ।स्कूली बच्चों के गिरकर यूनिफार्म  खराब हो जाते है वहीं राहगीर भी गिर कर घायल हो रहे है ।उक्त सड़क की मरम्मत हेतु पीड़ित ने तीन बार मुख्यमंत्री पोर्टल 1076 पर शिकायत दर्ज कराई ।दो बार तो हिला हवाली की गई ।लेकिन तीसरी बार तो हद हो गई।जब उसके आई जी आर एस संख्या 40019324026734 को एक अन्य प्रार्थना पत्र उमेश सिंह पुत्र स्व महात्म सिंह निवासी  चिलकहर के साथ तथ्य छिपाकर निस्तारित कर दिया गया ।पुनः पीड़ित ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर  आवश्यक कार्यवाही की मांग किया है।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top