गणेशोत्सव के तीसरे दिन विशेष कार्यक्रमों का आयोजन

MAHARSHI TIMES
0



ओमप्रकाश वर्मा 

बलिया।‌ नगर पंचायत नगरा के सिकंदरपुर मार्ग पर गणेशोत्सव के तीसरे दिन विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जागरण का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष इंदु देवी और पूर्व प्रमुख निर्भय प्रकाश ने दीप प्रज्ज्वलित कर की

सिद्धविनायक उत्सव समिति ने इस वर्ष पहली बार भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की है। तीसरे दिन भव्य आरती, जागरण एवं विशाल भंडारे का आयोजन समिति द्वारा किया गया।

कलाकार राहुल ठाकुर विक्की ने गणेश वंदना से जागरण की शुरुआत की। उन्होंने अपने भक्ति गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर झूमने पर मजबूर कर दिया। इससे पूर्व भगवान गणेश की भव्य आरती की गई, जिसको देखने के लिए श्रृद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।आयोजित भंडारे में नगर और आसपास के छह से अधिक गांवों के लोगों ने हिस्सा लिया। दो हजार से अधिक लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। समिति द्वारा मौजूद गणमान्य नागरिकों और कलाकारों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में डॉ अमित राय, अध्यक्ष प्रतिनिधि उमाशंकर राम, बसंत पांडेय, उमेश पांडेय, डा गोपाल जी पांडेय, असिस्टेंट प्रोफेसर समरजीत सिंह, सुशील राव, डा शशि प्रकाश कुशवाहा, संजय पांडेय, कृष्णपाल यादव केपी, राम दरस यादव क्रांति सहित गणमान्य लोगों के अलावा समिति के सचिन कुमार प्रजापति, सूरज गुप्ता, उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अश्विनी कुमार पांडेय ने किया। जागरण और भंडारे का कार्यक्रम देर रात तक चला।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top