लल्लन बाग़ी
रसड़ा (बलिया) दुष्कर्म के आरोपी पक्सो एक्ट सम्बन्धित एक बांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक बलिया के निर्देश पर अपराध व अपराधियो पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान में सी ओ आलोक कुमार गुप्त के दिशा निर्देश पर्यवेक्षण में रसड़ा कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म व पक्सो एक्ट में बांछित अभियुक्त को मुखबिर के सूचना पर डेहरी मोड़ पर बांछित अभियुक्त मनीष कुमार पुत्र राजेश राम को समय 9.34 पर गिरफ्तार किया गया एवं आवश्यक विधिक कार्यवाई करते हुए मा० न्यायालय को भेज दिया गया
