लल्लन बाग़ी
रसड़ा (बलिया) रसड़ा ब्लाक क्षेत्र के अमहर पट्टी उत्तर गांव गांव की मुख्य सड़क पर जल निकासी कीसमुचित व्यवस्था नहीं होने से सड़क पर ही बरसात के पानी का जमाव होने से ग्रामीणों सहित राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जहां पर जल जमाव हो रहा है वहीं पर माता दुर्गा का मंदिर के
के साथ ही उसी के समीप उच्च प्राथमिक विद्यालय भी है जिससे श्रद्धालुओं व बच्चों को गंदे पानी से होकर गुजरना कष्टदातक बनी हुई है और मजबूरी सी बन चुकी है। ग्रामीणों ने विभागीय जिम्मेदारों का कई बार ध्यान आकृष्ट कराया किंतु स्थिति में आज तक सुधार नहीं हो सका।
