ओमप्रकाश वर्मा
नगरा बलिया। में कृषि विभाग द्वारा विकास खंड स्तरीय कृषक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नगरा ब्लॉक परिसर के डवाकरा हॉल में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त का सीधा प्रसारण वाराणसी से किया गया। कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित किसानों ने इस प्रसारण को देखा।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष नगरा श्री सूर्य प्रकाश सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने किसानों को संबोधित किया और सम्मान निधि के प्रमाण पत्र वितरित किए।
इस अवसर पर शशि भूषण सिंह, अशोक गुप्ता, पृथ्वी पाल सिंह, धर्मराज सिंह और विकी सहित अन्य भाजपा नेता भी मौजूद रहे।
