सुपापाली गांव के पास नहर टुटने से फसलें हुई जलमग्न भारी क्षति

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

नगरा(बलिया)। मालीपुर -सुपापाली गांव के पास शनिवार को दोहरीघाट पंप कैनाल की नहर टूट गई। इससे किसानों की धान की फसल डूब गई है। किसानों का कहना है कि धान के अलावा अन्य फसल नष्ट हो जाएंगे। तीन दिन से अधिक पानी खेत में जमा होने से किसानों की क्षति हो जाएगी। मालीपुर सुपापाली नहर सुपापाली गांव के पास दस फीट की चौड़ाई में टूटी नहर का पानी किसानों के खेतों में अनवरत गिर रहा है। इसके चलते 200 एकड़ धान एवं अन्य फसलों की खेती जलमग्न हो गई है। नहर को टूटे 24 घंटे बीतने के बाद भी सिंचाई विभाग लापरवाह बना हुआ है। बारिश भी लगातार हो रही उसके बाद नहर में अत्यधिक जल भराव के वजह से नहर जगह जगह-जगह टूट जा रही है। किसान धर्मेंद्र कुमार, रमेश यादव, रामाशीष पटेल, संतोष कुमार, सूर्यप्रकाश सिंह, रोशन कुमार का करना है कीदूसरे दिन भी सिचाई विभाग को कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। नहर का कटान और तेजी से बढ़ रहा। अगर इसको जल्द से जल्द नहीं बांधा गया तो गांवों में भी पानी पहुंच सकता है। नहर विभाग कि लापरवाही किसानों में रोष व्याप्त है।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top