महर्षि टाइम्स
बलिया। जिला जज श्री अमित पाल सिंह के आदेशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया के अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव श्री हरीश कुमार के निर्देशन पर ‘नालसा वीर परिवार सहायता योजना 2025’ के अंतर्गत जिला सैनिक कल्याण बोर्ड में लीगल एड क्लीनिक का उद्घाटन किया गया। लीगल एड क्लीनिक का उद्देश्य पूर्व सैनिकों परिजनों और आश्रितों को निशुल्क विधिक सहायता मुहैया कराना है, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया के पैनल अधिवक्ता और पराविधिक स्वयंसेवक पी0एल0वी0 इस दायित्व का निर्वाह करेंगे। इस मौके पर संजय सिंह पैनल अधिवक्ता राजीव शास्त्री एवं विजय शंकर सिंह पीएलबी जिला सैनिक कल्याण बोर्ड अधीक्षक एवं विंग कमांडर श्री नरेंद्र कुमार सिंह श्याम नारायण यादव शिव शंकर सिंह राधा कृष्ण यादव धीरज कुमार सिंह जितेंद्र कुमार दुबे आदि लोग उपस्थित रहे।
