टोंस नदी उफान पर! चितबड़ागांव में बाढ़ का कहर, घरों में घुसा पानी

MAHARSHI TIMES
0

सड़कें बनीं दरिया – बच्चों, बुजुर्गों और पशुओं के सामने संकट गहराया

महर्षि टाइम्स 

चितबड़ागांव बलिया । टोंस नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर ने चितबड़ागांव और आसपास के ग्रामीण इलाकों में हाहाकार मचा दिया है। नदी का पानी नगर के निचले हिस्सों में घुसते ही सड़कों पर दरिया बहने लगा। चितबड़ागांव को नगवा गाई, अख़्तियारपुर, नसीरपुर टिकरी सहित दर्जनों गांवों से जोड़ने वाली सड़कें पूरी तरह डूब चुकी हैं, जिससे ग्रामीणों का आवागमन ठप पड़ गया है।घरों में बाढ़ का पानी – छतों पर शरण नगर के शास्त्री नगर, गांधी नगर, चितेश्वर नगर और जवाहर नगर मोहल्लों में दर्जनों घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। कई परिवार छतों और ऊँचे हिस्सों पर शरण लेने को मजबूर हैं। बच्चों और बुजुर्गों की परेशानी बढ़ गई है, वहीं पशुपालकों के सामने चारे का संकट खड़ा हो गया है।गंदा पानी और बीमारियों का खतरा नदी का गंदा पानी फैलने से डेंगू, हैजा और अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी अभी तक मौके पर नहीं पहुंची हैं, जिससे ग्रामीणों में नाराज़गी है।

स्कूल चारों तरफ़ से घिरा – पढ़ाई ठप

ग्राम पंचायत रामपुर चीट का उच्च प्राथमिक विद्यालय बाढ़ के पानी से पूरी तरह घिर गया है। स्कूल में पढ़ाई ठप हो गई है और बच्चों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है।ग्रामीण प्रशासन से राहत और बचाव कार्य की गुहार लगा रहे हैं। अगर जलस्तर और बढ़ा, तो हालात और भयावह हो सकते हैं।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top