फाइल फोटो मृतक राजकुमारी सिंह
महर्षि टाइम्स लल्लन बाग़ी
रसड़ा (बलिया) श्रीमती फुलेहरा स्मारक ग्रुप आफ इंस्टिटूयशन कमतैला-रसड़ा के प्रबंधक गोविंद नारायण सिंह की माता श्रीमती राजकुमारी सिंह का निधन सोमवार को देर रात वाराणसी के एक निजी हास्पिटल में हो गया। लगभग 82 वर्षीय राजकुमारी सिंह काफी समय से अस्वस्थ चल रही थीं। रात्रि लगभग 9 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। राजकुमारी सिंह ने ग्रामीण अंचल में अवस्थित श्रीमती फुलेहरा स्मारक बालिका इंटर कालेज कमतैला की स्थापना की थीं। वे महिला शिक्षा को सशक्त बनाने के साथ ही समाज सेवा के क्षेत्र में उनके अद्वितीय योगदान रहा जिसे जो भुलाया नहीं जा सकता। उनके निधन का समाचार मिलते ही क्षेत्र में शोक व्याप्त हो गया। शोक में विद्यालय बंद कर दिए गए। विद्यालय परिवार द्वारा शोक सभा आयोजित की गई जिसमें दिवंग्त आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। उनका अंतिम संस्कार वाराणसी केमणिकर्णिका घाट पर किया गया जिसमें बहुत से लोगी की संख्या में विशिष्ट जन शामिल हुए।
