सहतवार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटि
महर्षि टाइम्स \रिपोर्टर \ शिवसागर पाण्डेय
सहतवार(बलिया)। पत्नी और उसके प्रेमी के प्रेम में खलल बनने पर पति की गला रेत कर हत्या।हालाकि पुलिस इस घटना को अलग एगल पर कस रही है।उसके बाद ही घटना का पर्दाफास होने की उम्मीद है।
सहतवार थाना के अतरडरिया निवास 34 साल के अनिल चौहान की लाश गांव से एक किमी पूरब एक पुल के नीचे से बुधवार की सुबह बरामद हुआ।गले पर रेतने का निशान होने से यह घटना हत्या से जुड़ गयी।
परिजन के हिसाब से कोई दूसरी हत्या की वजह नही बन पा रही है।परिजनो का शक मृतक की पत्नी अनीता और उसके पड़ोस के प्रेमी दिलिप पर है।प्रेम कहानी की पृष्टभूमि इतना मजबूत है कि दिलिप के साथ कई दिनो तक गायब रही और यह मामला सहतवार थाने तक पहुंचा था।पुलिस इस मामले में पंचायत कर अनिल और अनीता का संबंध मजबूत करने का हर संभव प्रयास भी हुआ लेकिन अनिल के साथ जाने के बजाय बेटी अनुष्का को साथ लेकर मायके चली गयी।उधर अनिल बेटे अजय को लेकर घर आ गया।इस बीच मंगलवार की सायं अनिल अपने घर से रहस्मय ढ़ंग से गायब हो गया।रात में वापस न होने पर मा सुनिता और पिता सुरेंद्र परेशान हो गए।रात में काफी देर तक खोजा भी गया लेकिन सफलता नही मिली।सुबह पुल के नीचे शव होने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे तो अनिल की हत्या की पुष्टि हुई।एसओ सहतवार अनिल सिंह को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बलिया भेज दिया।

