ब्लांक के इंदासो में सोशल आडिट में सम्बंधितो की उपस्थिति से नोबल आडिट कार्य बाधित।

MAHARSHI TIMES
0

ओमप्रकाश वर्मा 

नगरा-बलिया। जिलाधिकारी के निर्देश पर नगरा ब्लॉक में विकास कार्यों की सोशल ऑडिट शुरु हो गई है। पहले दिन इंदासों ग्राम पंचायत में पंचायत भवन पर आयोजित सोसल ऑडिट की बैठक में ब्लाक के अधिकारी अनुपस्थित रहे। इससे ऑडिट टीम को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सोशल ऑडिट टीम ने मजदूरों से मनरेगा कार्यों के संबंध में आवश्यक जानकारी हासिल की। इसके साथ ही पक्के कार्य इंटरलाकिंग आदि की भी ऑडिट हुई। इस मौके पर पर्यवेक्षक जनपदीय अधिकारी भी नहीं पहुंचे।

सोशल ऑडिट टीम के सदस्य हीरा यादव ने बताया कि इनकी अनुपस्थिति से जिला विकास अधिकारी को अवगत कराया जाएगा।

इस मौके पर ग्राम प्रधान राजेश कुमार, टीम के सदस्य जयप्रकाश, संतोंष वर्मा, राकेश मिश्रा मौजूद रहे।

एडीओ पंचायत प्रमोद सिंह का कहना है कि सोशल ऑडिट के समय सचिव, एपीओ सहित सभी संबंधित कर्मचारियों को अभिलेख के साथ उपस्थित होना जरुरी है। अनुपस्थित कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top