महर्षि टाइम्स
बलिया । थाना सुखपुरा पुलिस टीम के उ0नि0 रंजीत विश्वकर्मा मय हमराह हे0का0 कृष्णकान्त शर्मा व कां0 अंकित दूबे के देखभाल क्षेत्र,चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन बसन्तुपर में मौजूद थे कि पंचायत भवन के पास बहद ग्राम हरपुर के पास एक संदिग्ध व्यक्ति *रविन्द्र गोड़ पुत्र स्व0 श्यामलाल निवासी ग्राम गुरवां थाना सुखपुरा जनपद बलिया उम्र लगभग 55 वर्ष* दिखाई दिया, संदिग्ध व्यक्ति की जामा तलाशी के दौरान अभियुक्त रविन्द्र गोड के पास से 0.450 किग्रा गांजा बरामद हुआ, बरामदगी के सम्बन्ध में व्यक्ति से वैध कागजात के सम्बन्ध पुछताछ किया गया तो दिखाने में असमर्थ रहा, जिसके पश्चात् संदिग्ध व्यक्ति रविन्द्र गोंड उपरोक्त को पंचायत भवन के पास बहदग्राम हरपुर से समय लगभग 20.10 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया । पुलिस हिरासत में लिये गये अभियुक्त रविन्द्र गोड़ पुत्र के विरूद्ध थाना स्थानीय पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरान्त माननीय न्यायालय भेजा गया ।
