पी०एम०किसान उत्सव दिवस" का प्रसारण 2 दो अगस्त को

MAHARSHI TIMES
0

लल्लन बाग़ी 

रसडा़(बलिया) मा० प्रधानमंत्री जी द्वारा दिनांक 02 अगस्त, 2025 को "किसान सम्मान निधि" की 20वीं किश्त जारी किये जाने के कार्यक्रम में किसानों को प्रदेश स्तर/जनपद, विकास खण्ड, ग्राम पंचायत स्तर एवं कृषि विज्ञान केन्द्रों पर वर्चुअल रूप से https://pmindiawebcast.nic.in लिंक पर "पी०एम०किसान उत्सव दिवस" का प्रसारण कराया जायेगा। जनपद, विकास खण्ड एवं ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यक्रम को प्रभावी बनाये जाने हेतु कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के सहयोग से आयोजित किया जाना हैं, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों यथा-मा० लोक सभा/विधान सभा/विधान परिषद सदस्य, ग्राम प्रधान, प्रगतिशील कृषक तथा सम्मानित कृषकगण इत्यादि की भी कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित किया जायेगा। यह कार्यक्रम प्रातः 10.00 बजे से 11.00 बजे तक स्थानीय स्तर पर किया जायेगा। तत्पश्चात मुख्य कार्यक्रम 11.00 बजे से मा० प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण होगा। मा० प्रधानमंत्री जी का कार्यक्रम समाप्त होने के पश्चात प्रदेश में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में उपस्थित लाभार्थियों से सम-सामयिक तकनीकी चर्चा का सत्र भी चलाया जाय। VNO/ग्राम पंचायत स्तर के कार्मिकों द्वारा समस्त सरकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जायेगा। प्रत्येक कृषि विज्ञान केन्द्र, प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केन्द्रों, सहकारिता, मण्डी समिति एवं एफ०पी०ओ० पर अधिकाधिक संख्या में किसानों की सहभागिता करायी जायेगी, तथा कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों /राष्ट्रीय/राज्य स्तर पर पुरस्कार प्राप्त कृषकों की सहभागिता सुनिश्चित करायी जाय। जनपद के समस्त विकास खण्ड कार्यालयों/रा० कृषि बीज भण्डारों, ग्राम पंचायत पर कार्यक्रम के प्रसारण की समुचित व्यवस्था कराते हुये किसानों को ससमय आमंत्रित किये जाने के निर्देश दिये गये है। ग्राम पंचायत स्तर पर किसान सम्मान समारोह स्थानीय कृषि, एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा आयोजित कराया जायेगा। जिसमें ग्राम प्रधान, प्रगतिशील कृषक, सम्मानित कृषकगण, बीमा, ड्रोन सखी, पशु सखी, बैंक सखी.

एवं विभिन्न गतिविधियों से सम्बन्धित लोग प्रतिभाग कराया जायेगा। अतः जनपद के समस्त सम्मानित कृषकों को सूचित किया जाता है कि अपने नजदीकी कार्यक्रमों में ससमय प्रतिभाग करने का कष्ट करें।



Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top