जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय दिव्यांगता समिति/जिला अनुश्रवण समिति/लोकल लेबल कमेटी/डी0एम0टी0 की समीक्षा

MAHARSHI TIMES
0

सभी तहसील/ब्लाक स्तर पर कैंप के माध्यम से यूडीआईडी कार्ड बनाने के दिए निर्देश

महर्षि टाइम्स 

बलिया। जिला स्तरीय दिव्यांगता समिति/ जिला अनुश्रवण समिति/लोकल लेबल कमेटी/डी0एम0टी0की बैठक जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। 

जिसमें दिव्यांग, कुष्ठवस्था, पेंशन योजना, शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना, दिव्यांगजनों हेतु कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण खरीद दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड के लंबित आवेदनों एवं राज्य सरकार के भवनों/सार्वजनिक भवनों को दिव्यांगजन एवं वृद्धाजन हितैषी बनाए जाने पर चर्चा की गई। साथ ही जिला दिव्यांगजन अधिकारी को निर्देश दिए कि मुख्य चिकित्साधिकारी से समन्वय स्थापित कर दिव्यांगता प्रमाण पत्र तहसील/ब्लॉक स्तर पर शिविर के माध्यम से बनवाना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने सीएमओ को निर्देशित किया कि आपके यहां जो यूडीआईडी कार्ड से संबंधित आवेदन पत्र लंबित है उसे जल्द से जल्द उनका यूडीआईडी कार्ड बनाए। उन्होंने कहा कि कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण की और खरीद की जाए, जिसे जनपद में दिव्यांगो को वितरण किया जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के भवनों/सार्वजनिक भवनों की दिव्यांगजन एवं वृद्धाजन हितैषी बनाया जाए जो भी सार्वजनिक भवन या सरकारी भवन न बना हो उसको चिन्हित करें और आवश्यक निर्माण करना सुनिश्चित करें। बैठक में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, सदर, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण

अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, उपायुक्त, उद्योग,जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, क्षेत्रीय प्रबन्धक/सहायक प्रबंधक श्री शैलेन्द्र पाण्डेय, डा0 सुशील कुमार तिवारी, विनय सिंह, जगन्नाथ तिवारी आदि उपस्थित रहे।


Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top