नगरा(बलिया)। नाग पंचमी के पावन अवसर पर मंगलवार को नगर पंचायत नगरा में विभिन्न अखाड़ों द्वारा लाग झांकियों के साथ महावीरी झंडा जुलूस उत्साह भरे माहौल में अध्यात्मिक वातावरण में परम्परागत ढंग से धूमधाम निकाला गया। जुलूस की शोभा जहां देवी-देवताओं की सुंदर झांकियों ने बढ़ाई, वहीं अखाड़ों के साहसी युवाओं के जयघोष के बीच हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों का मन मोह लिया।
जुलूस की शुरुआत नगर के प्राचीन दुर्गा मंदिर से सिकन्दर पुर मार्ग के काली मन्दिर से होकर सन चिरयिया माई मन्दिर से बाजार के दुर्गा चौक हनुमान चौक होते गड़वार मोड़ फिर वापस बाजार होकर घोसी रोड से वापस बेल्थरा मार्ग से वापस पुनः सिकन्दर रोड तक पहुंच कर समापन हुआ। जुलूस में श्रीबाजार महावीरी झंडा समिति, आदर्श दल महावीरी झंडा समिति, श्रीबजरंग दल महावीरी झंडा समिति समेत कुल चार समितियों ने डीजे गाजे-बाजे के साथ भ्रमण किए। डीजे पर बजते देशभक्ति गीतों पर युवाओं ने जमकर उछल-कूद किया। हर नुक्कड़, हर चौराहे पर ‘जय श्रीराम’, ‘जय हनुमान’, ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों ने माहौल को भक्ति और देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
इस आयोजन मे प्रमुख रूप से उमाशंकर राम, राजीव सिंह चंदेल, निर्भय प्रकाश, सूर्य प्रकाश सिंह, मुन्ना गणपति, मन्नू गोंड, जयनाथ दास, विशाल मद्धेशिया, धर्मराज सिंह विक्की, मुन्ना सोनी, राजू सोनी, कृष्ण कुशवाहा, सन्तोष पाण्डेय आदि की सक्रिय भागीदारी रही।
शान्ति सुरक्षा हेतु पुलिस प्रशासन ने भी जुलूस के दौरान सुरक्षा के बन्दोबस्त हेतु थानाध्यक्ष रत्नेश दुबे ने मय फोर्स कमान संभाल रखें थे।



