महर्षि टाइम्स जितेन्द्र सिंह (विकास)
बलिया। जनपद वासियों को मिला एक साथ दो और तोहफा अयोध्या धाम , महाकाल दर्शन एवं माता वैष्णोदेवी के दर्शन का सौगात । पवित्र सावन महीने में अयोध्याधाम, महाकाल दर्शन एवं माता वैष्णोदेवी के दर्शन का सौगात । निर्भय नारायण सिंह जो भारत सरकार के रेल मंत्रालय में एक बड़े अधिकारी हैं तथा उत्तर रेलवे में मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं और बलिया जनपद के ही अघेला दुधैला के रहने वाले हैं, के प्रयासों के द्वारा बलियावासियों को रेलवे के तरफ से लगातार सुविधाएं उपलब्ध हो रहीं हैं । रेल मंत्रालय द्वारा वाराणसी से चलने वाली बेगमपुरा एक्सप्रेस 12237/38 अब बलिया से चलकर जम्बूतवी तक जाएगी और जम्बूतवी से चलकर बलिया तक आएगी । रेल मंत्रालय द्वारा इसका नाम बलिया जम्बूतवी एक्सप्रेस / जम्बूतवी बलिया एक्सप्रेस कर दिया गया है और संभवतः अगले सप्ताह तक इसका नोटिफिकेशन भी आ जाएगा । ज्ञात हो कि यह गाड़ी वाराणसी से दिन में 12.30 पर चलती थी अब बलिया से 10.00 बजे दिन में प्रारम्भ होगी तथा जम्बूतवी से चलकर वाराणसी 12.40 पर होते हुए 3.20 पर बलिया पहुंचेगी । इस ट्रेन के विस्तार होने से बलिया से वैष्णोमाता जाने वाले श्रद्धालुओं, सेना तथा अर्द्धसेना के जवानों को काफ़ी राहत मिलेगी । दूसरी साबरमती ट्रेन जो वाराणसी से अहमदाबाद और अहमदाबाद से वाराणसी चलती थी का विस्तार मंत्रालय द्वारा हुआ है जो अब छपरा से बलिया होते हुए अहमदाबाद जाएगी और अहमदाबाद से बलिया होते हुए छपरा तक जाएगी l यह ट्रेन दिन में 10.15 बजे छपरा से चलकर बलिया के रास्ते 1.55 पर वाराणसी होते हुए अहमदाबाद जाएगी और अहमदाबाद से चलकर वाराणसी में दिन में 10.20 होते हुए बलिया के रास्ते 1.50 पर छपरा पहुंचेगी l इस ट्रेन के विस्तार से गुजरात में नौकरी एवं व्यवसाय करने वाले लोगों को राहत तो मिलेगी ही साथ ही अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भक्तो एवं उज्जैन में महाकाल के भक्तो को भी सुविधा होगी क्योंकि यह ट्रेन अयोध्या, कानपुर, उज्जैन के रास्ते संचालित होगी । ज्ञात हो कि अभी दो दिन पहले ही निर्भय नारायण सिंह के प्रयास से आनन्द विहार टर्मिनल ( दिल्ली) से बलिया होकर पटना एवं पटना से बलिया होकर आनन्द विहार टर्मिनल ( दिल्ली ) तक के लिए बलियावासियों को सौगात प्राप्त हुई है l जिससे बलिया से पटना एवं पटना से बलिया जाने वाले विद्यार्थियों, मरीजों, व्यापारियों के साथ साथ आमजन को राहत मिलेगी l सबसे बड़ी बात तो ये है कि ये ट्रेन बलिया में पटना जाने के लिए सुबह 6बजे है दिन भर अपना काम करने के बाद शाम को 6 बजे पटना से चलकर बलिया वासी रात तक अपने घर तक पहुँच जायेंगे । निर्भय नारायण सिंह के इन प्रयासों का बलिया के आमजन, विद्यार्थी, व्यवसायी, नौकरीपेशा एवं प्रबुद्धवर्ग के द्वारा खुलकर प्रशंसा किया जा रहा है l लोगों द्वारा बताया गया कि पूर्व में भी इनके प्रयासों द्वारा बलिया को दर्जनों ट्रेन प्राप्त हुई है और आगे भी बलिया को इनके प्रयासों से लाभ मिलता रहेगा l


