बच्चों के साथ शिक्षा क्षेत्र के अध्यापकों,शिक्षा मित्रो,अनुदेशों ने किया सहभागिता
महर्षि टाइम्स जितेन्द्र सिंह (विकास)
रसड़ा (बलिया) जनपद बलिया अन्तर्गत शिक्षा क्षेत्र रसड़ा में ग्रीष्म कालीन अवकाश के बाद 30 जुलाई बुधवार को शिक्षा क्षेत्र रसड़ा में ब्लाक स्तरीय स्कूल चलो अभियान के दूसरे चरण शुरूआत किया गया। इस रैली को मुख्य अतिथि पवन कुमार सिंह खण्ड शिक्षा अधिकारी के साथ मुकेश कुमार सिंह अध्यक्ष, संतोष कुमार गुप्ता महामंत्री, बलवंत सिंह ब्लाक अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ रसड़ा ,उदय नारायण राम मंत्री द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा कर रैली को नगर भ्रमण के लिए रवाना किया गया।
यह अभियान प्राथमिक स्कूलों में बच्चों का नामांकन बढ़ाने एवं उन बच्चियों को जो घरेलू कार्य या सामाजिक कारणों से शिक्षा से दूर और शिक्षा प्राप्ति से वंचित हैं उसे उत्प्रेरित करने के लिए शहर गांव गली मुहल्लों में घूम कर शैक्षणिक सत्र 2025-26 के स्कूल चलो अभियान के दूसरे चरण के अभियान की शुरुआत किया गया।इस रैली में बच्चों ने स्कूल चलो अभियान के गगन भेदी नारों नगर को गुंजायमान कर इस अभियान में उत्साह पूर्वक प्रतिभागिता किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ रण विजय सिंह, जितेंद्र सिंह 'सोनू , शिवानन्द शाह, गोविंद सिंह, भृगु नाथ सिंह डॉ लक्ष्मी चौधरी पुष्पा शर्मा ऋषि लाल, लाल मोहर, राज कुमार सिंह एवं शिक्षा क्षेत्र के सभी अध्यापक शिक्षा मित्र अनुदेशक उपस्थित रहे। कार्य क्रम का समापन खण्ड शिक्षा अधिकारी पवन कुमार सिंह द्वारा बच्चों को मिष्ठान वितरण कर किया गया।


