महर्षि टाइम्स \रिपोर्टर \ शिवसागर पाण्डेय
रेवती(बलिया)। पुलिस बल के देख रेख में मंगलवार के दिन रेवती के चार अखाड़ो ने जोश के साथ महाबीरी झंडा जुलूस निकाला।एतिहासिक जुलूस के दौरान बांसडीह की विधायक केतकी सिंह तथा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष पुनित पाठक ने उपस्थित दर्ज करायी।
अंग्रेजो के शासन काल में धार्मिक जुलूस पर रोक के विरोध में इस जुलूस की शुरुआत अखाड़ा नम्बर एक ने किया था।जबकि खोदादीन पहलवान ने आजादी के बाद अखाड़ा नम्बर दो स्थापित कर 70 के दशक में झंडा जुलूस निकलवाया।वे मुसलमान होने के बावजूद बजरंगबली के भक्त थे।
उत्तर टोला अखाड़ा नं.एक का राजा चौधरी,दक्षिण टोला खुदादीन अखाड़े का घूरा राजभर,अखाड़ा परिषद बस स्टैंड का भोला ओझा,तुरैहा टोली अखाड़े का नेतृत्व कौशल तुरैहा ने किया।विभिन्न जगहो पर जुलूस में शामिल युवको ने अपने कला कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।जुलूस में साथ चल रहे भगवान शंकर,पार्वती और भूतप्रेतो की झाकी आकर्षण
का केंद्र रहा।विशाल जुलूस को नियंत्रित करने के लिए पुलिस के तरफ से भरपुर तैयारी की गयी थी।सीओ फहीम कुरैशी के निर्देशन में
एसओ संजय मिश्र,एसआई अनिल सिंह,ऋषिकेश गुप्ता,आशुतोष मद्धेशिया, गुप्ता,महिला थाना के साथ दुबहड़,हल्दी,बैरिया,दोकटी थानो की पुलिस एलर्ट रही।
जुलूस में मुख्य रुप से नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कनक पाण्डेय,भाजपा नेता मांडलू सिंह,सपा के अमित पाण्डेय पप्पू,राजेश गुप्ता,सभासद रुपेश पाण्डेय,विजय बहादूर उपाध्याय,विशाल केशरी,मुन्ना कुंवर,पप्पू केशरी शामिल रहे।
