ओमप्रकाश वर्मा
नगरा(बलिया)। नगरा कस्बे के बेल्थरा मार्ग स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पास लगा विद्युत पोल के अचानक टूट कर गिर जाने से आपूर्ति बाधित हो गयी है। बाजार के व्यस्त जगह पर पर ऐसा होने से यह संयोग रहा कि कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। बुधवार को सायंकाल लगभग साढे 5 बजे के करीब सामान्य मौसम रहा मगर ऐसे में पोल के एकाएक गिर जाने से लोगों में अफरा तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर चालू विद्युत आपूर्ति को बन्द कराया गया।
