युवक के गर्दन में लगी गोली,‌मचा हड़कंप

MAHARSHI TIMES
0


महर्षि टाइम्स 

बलिया। बैरिया थाना के गोंहिया टोला में बुधवार की शाम गोली चलने से युवराज सिंह ( 25 वर्ष) पुत्र हरेंद्र सिंह निवासी गोहिन्या टोला थाना बैरिया जनपद बलिया के गर्दन में गोली लगी है। परिजन उसे सीएचसी सोनबरसा ले गए, जहां से जिला अस्पताल स्थित ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। गोली स्वयं से लगी या किसी ने मारी। इसका अभी पता नहीं चल सका है। घटना की जानकारी होते ही जिला अस्पताल सीओ सिटी श्यामकांत एवं कोतवाली पुलिस पहुंच गई, जहां युवक से पूछताछ की। लेकिन युवक ने कुछ भी बताने मना कर दिया। वहीं परिजन भी कुछ बोलने से सहमे से नजर आए। समाचार लिखे जाने तक कोई तहरीर नहीं दी गई थी। घटना करीब दो से ढाई बजे के बीच की बताई जा रही है।

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी बैरिया की बाइट -

अवगत कराना है कि आज दिनांक-16.07.2025 को थाना क्षेत्र बैरिया में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति को गोली लगने की सूचना प्राप्त हुई, तत्काल थाना स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में जांच कर मजरूब युवराज सिंह उर्फ यश सिंह पुत्र हरेन्द्र सिंह निवासी गोनिया टोला बैरिया को बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल बलिया के लिए रेफर किया गया है, जहां पर मजरूब की स्थिति सामान्य बताई जा रही है । अभी तक मजरूब और उनके परिजन के द्वारा यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि उनको किन परिस्थितियों में और कैसे गोली लगी है, प्रकरण के संबंध में थाना स्थानीय पुलिस व फोरेंसिक टीम द्वारा नियमानुसार जांच कर विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है ।



Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top