डीएम ने तहसील बैरिया के अंतर्गत ग्राम दुबेछपरा एवं ग्राम-केहरपुर में बाढ़ क्षेत्र का किया निरीक्षण

MAHARSHI TIMES
0


कंट्रोल रूम स्थापित कर 24 घंटे कर्मचारियों की दो शिफ्टों में ड्यूटी लगाने के दिए निर्देश

महर्षि टाइम्स 

बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बुधवार को तहसील बैरिया के अंतर्गत ग्राम दुबेछपरा में बाढ़ क्षेत्र का जायजा लिया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान पूर्व में बने रिंग बांध के बारे में स्थानीय लोगों से विस्तृत जानकारी ली।

एसडीएम बैरिया को निर्देश दिए कि यहां पर तत्काल कंट्रोल रूम स्थापित कर 24 घंटे कर्मचारियों की दो शिफ्टों में ड्यूटी लगाई जाए और यह कार्य आज से प्रारंभ किया जाए। कटान रोकने की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए, जहां बम्बू प्लेट की आवश्यकता हो वहां व्यवस्था किया जाए। बाढ़ खंड अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिस बाढ़ क्षेत्र में कटान हो रहा है उस गांव में जाकर निरीक्षण किया जाए और बाढ़ रोकने की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए। साथ ही चक्की नौरंगा का भी निरीक्षण किया जाय और वहां पर 24 घंटे कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए तथा बाढ़ से प्रभावित लोगों को शिफ्ट करने हेतु व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए। संबंधित बाढ़ से प्रभावित गांवों में जाकर प्रधानों के नाम, मोबाइल नंबर नोट किया जाए एवं उनका सहयोग भी लिया जाए इसके साथ ही उन्होंने निरीक्षण के दौरान ग्राम-केहरपुर पहुंचकर वहां बनाए गए ठोकर को देखा जो की पानी की धारा के प्रभाव को कम करने के लिए बनाया गया है उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्थानीय लोगों को बाढ़ के पानी में नाव चलाने के लिए रोका जाए, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना होने न पाए। निरीक्षण में एसडीम बैरिया, बाढ़ खण्ड अधिकारी एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top