महर्षि टाइम्स
बलिया। थाना नरही पुलिस टीम के उ0नि0 श्याम प्रकाश मिश्र मय हमराह हे0का0 अजय कुमार भारती व निर्भय सिंह के मय सरकारी वाहन यू0पी0 32 ईजी 6067 के रवाना शुदा रो0आम तारीखी इमरोजा से बाद देखभाल क्षेत्र, रोकथाम जुर्म जरायम, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन कि जरिए मुखबीर सूचना पर भरौली पुल बहद ग्राम भरौली से 02 नफर अभियुक्तगण 1-सोनू पुत्र करीम राजा निवासी नेहरूनगर वार्ड नम्बर 20 थाना टाउन जनपद बक्सर, बिहार उम्र करीब 24 वर्ष 2-मो0 राजा पुत्र मजहर अली निवासी रामरेखाघाट वार्ड नं0 12 थाना टाउन जनपद बक्सर, बिहार उम्र करीब 22 वर्ष को 02 बोरी में अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । दोनों बोरी की जामा तलाशी में प्रत्येक बोरी में 45 -45 पाउच, प्रत्येक पाउच 200 ML कुल 18 लीटर बण्टी बबली अवैध देशी शराब बरामद किया गया । बरामदगी के आधार पर गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 169/25 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही किया गया ।
