गोपिनाथ चौबे
रसड़ा (बलिया) उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ शाखा रसड़ा के अध्यक्ष मनीष कुमार पटेल एवं मंत्री सत्येन्द्र राणा के नेतृत्व में तहसील रसड़ा के लेखपालों द्वारा हापुड़ में जिलाधिकारी के उत्पीड़नात्मक कार्यवाही से अवसादग्रस्त लेखपाल के हृदय विदारक मृत्यु के उच्च स्तरीय जांच हेतु उपजिलाधिकारी रसड़ा के माध्यम से मुख्यमंत्री उप्र शासन को संबोधित पत्रक आज सौंपा गया।
लेखपालों द्वारा अपने पत्रक में लिखा गया है कि डीएम हापुड़ के उत्पीड़नात्मक एवं दण्डनात्मक कार्यवाही से लेखपाल तनावग्रस्त हो गया था जिससे उसकी हृदय विदारक मृत्यु हो गई है। इस प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच संस्थित कराने एवं साथ ही चार सूत्री मांग पत्र भी सौंपा गया है।
ज्ञापन देने वालों में लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष निर्भय नारायण सिंह शाखा रसड़ा के अध्यक्ष मनीष कुमार पटेल सत्येंद्र राणा मंत्री अभय नारायण उपाध्याय गौरव सारिका अर्जुन, संजय यादव, संध्या अजीत, आदि उपस्थित रहे।

