पिकप वाहन मे 15 गोवंश (गाय/साड़), एक तमंचा .315 बोर एक जिन्दा कारतुसके साथ दो गो तस्कर गिरफ्तार, दो फरार।

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

बलिया। थाना रसड़ा पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता उ0नि0 शिवमूर्ति यादव मय हमराह के देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध वाहन/व्यक्ति के दौरान मुखबिर की सूचना पर सरायभारती से अभियुक्तगण 1. संदीप यादव पुत्र परमानंद यादव निवासी ग्राम सरायभारती रामबारी थाना रसड़ा जनपद बलिया, 2. अमरनाथ कुशवाहा पुत्र मनोहर कुशवाहा निवासी सिधौत थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर को समय करीब 03.35 बजे को हिरासत पुलिस में लिया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से 01 पिकप वाहन में लदे 15 राशि गोवंश (12 राशि गाय व 03 राशि साड़) को बरामद किया गया तथा अभियुक्तगण उपरोक्त तलाशी से अभियुक्त संदीप यादव के पास से एक अदद नाजायज तमंचा .315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद हुआ । इस घटना में संलिप्त 02 अन्य अभियुक्त 1. परमानन्द यादव पुत्र स्व0 वंशी यादव, 2. मुलायम यादव पुत्र कन्हैया यादव निवासीगण ग्राम सराय भारती डाडेपर थाना रसड़ा जनपद बलिया अँधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे । घटना में संलिप्त चारों अभियुक्तों के विरूद्ध थाना रसड़ा जनपद बलिया पर मु0अ0सं0 267/2025 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता निवारण अधि0 व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर मौके से गिरफ्तार अभियुक्तगण संदीप यादव व अमरनाथ कुशवाहा उपरोक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया तथा बरामद पिकप वाहन को नियमानुसार अन्तर्गत धारा 207 MV Act में कार्यवाही की गयी । 



Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top