ओमप्रकाश वर्मा
नगरा (बलिया) नगरा बेल्थरा मार्ग के परसिया चट्टी के समीप कार तथा ऑटो के आमने सामने हुई भिड़ंत में ऑटो में सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस तथा एंबुलेंस से सूचना देकर सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सोमवार की दोपहर रसड़ा के तरफ से ऑटो तीरनई के महुआ बाबा स्थान पर जा रहा था। जिसमें रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के नींबू सरदारपुर 55 विमला वर्षीय गुड़िया नगरा थाना क्षेत्र के चचया गांव निवासी 38 वर्षीय ममता, गाजीपुर जनपद के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के असवार सरजा गांव निवासी 48 वर्षीय मालती तथा रसड़ा कोतवाली के कमतैला गांव निवासी 60 वर्षीय सुभावती देवी के साथ ऑटो टेंपो चालक रसड़ा कोतवाली के परसियागांव निवासी 50 वर्षीय ओमप्रकाश गोंड़ ऑटो टेंपो में सवार होकर तिरनई के महुआ बाबा स्थान पर दर्शन पूजन के लिए जा रहे थे। इसी बीच ऑटो टेंपो में बेल्थरा के तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें ऑटो सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। सभी घायलों को एम्बुलेंस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने सभी के इलाज के बाद सुभावती तथा ममता की स्थिति गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इधय एक घायल महिला के पहुंचे परिजन निजी चिकित्सालय लेकर चले गए। इसी बीच मौका पा कर कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टेम्पो चालक की सूचना पर कार का नंबर ट्रेस कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई।
