महर्षि टाइम्स
बलिया। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पाण्डेय ने बताया है कि हज-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 07 जुलाई से हज कमेटी आफ इंडिया, मुंबई की वेबसाइट https://www.hajcommitte e.gov.in व हज सुविधा एप पर भरे जा रहे हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित है। भारत सरकार द्वारा हज कमेटी को कुल एक लाख 22 हजार का कोटा आवंटित है यदि अंतिम तिथि 31 जुलाई तक पूरे भारत से एक लाख 22 हजार आवेदन प्राप्त हो जाते हैं तो हज कमेटी आफ इंडिया, मुंबई के नियमानुसार अंतिम तिथि में कोई वृद्धि नहीं होगी।
