तिसरी सोमवारी पर शिवालयों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

MAHARSHI TIMES
0


महर्षि टाइम्स 

(बलिया) श्रावण मास के शुक्ल पक्ष के तिसरी सोमवारी को देवों के देव बाबा भोलेनाथ के दर्शन पूजन जलाभिषेक हेतु शिवालयों पर श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से उमड़ पड़ी। नगर पंचायत के प्राचीन मन्दिर पूरब मुहल्ला, बाजार स्थित शिव भोलेनाथ के शिवालय सहित सधुवाइन कुटी शंकर मन्दिर शिवालय कोठियां, बाबा कामेश्वर नाथ पाडेयपुर,  ढेकवारी,  ताड़ीबड़ागांव, इसारी सलेमपुर, नरहीं, खनवर, चाडीसराय संम्भल, रुपपुर, परसिया, कोठीया स्थित बाबा भोलेनाथ सहित क्षेत्र के तमाम शिवाल‌यो पर शिवं भक्तों की भारी भीड़ जुटी। इस मौके पर अलसुबह से श्रद्घालुओ की लम्बी कतार लग गयी. सभी ने भगवान भोलेनाथ को जल, दूध, बेलपत्र, धतुरा भांग, फल, फूल, मेवा मिष्ठान के साथ बाबा भोले नाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। मन्दिरो में श्रद्घालु बाबा भोलेनाथ का रुद्राभिषेक, दुग्धाभिषेक के बीच समस्त श्रद्धालु भक्त जलाभिषेक किया। इस दौरान भगवान भोले नाथ के जयकारे से क्षेत्र भक्ति भावना से सराबोर रहा. इस मौके पर महिलाओं व पुरुषों ने व्रत धारण किया। इस मौके पर पुलिस चक्रमण करती रही।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top