महिलाओं के सम्मान पर कोई समझौता नहीं, अत्याचारियों की जगह होगी जेल में : विधायक केतकी सिंह

MAHARSHI TIMES
0

 



भोजपुरी में विधानसभा में बोलने वाली पहली महिला विधायक ने कार्यकर्ताओं के संग धूमधाम से मनाया जन्मदिन, क्षेत्रीय विकास और महिला सुरक्षा को बताया प्राथमिकता

महर्षि टाइम्स जितेन्द्र सिंह 

बलिया। भोजपुरी भाषा में उत्तर प्रदेश विधानसभा में अपनी आवाज़ बुलंद करने वाली प्रदेश की पहली महिला विधायक व बांसडीह क्षेत्र की लोकप्रिय जनप्रतिनिधि केतकी सिंह ने अपने जन्मदिन के अवसर पर महिला सुरक्षा और क्षेत्रीय विकास को लेकर बड़ा संदेश दिया।

अपने आवास पर कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों के साथ जन्मदिन मनाते हुए विधायक केतकी सिंह ने स्पष्ट कहा कि, "उत्तर प्रदेश में महिलाओं का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो भी दोषी पाया जाएगा, वह चाहे कोई भी हो—उसकी जगह जेल में होगी।"

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उन्हें सदैव मार्गदर्शन और सहयोग मिलता रहा है, जिससे बांसडीह विधानसभा में व्यापक विकास कार्य हो रहे हैं।

कार्यक्रम में बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। भाजपा नेता प्रतुल कुमार ओझा, विधायक के पति शांत स्वरूप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने विधायक को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और मुख्यमंत्री से उन्हें मंत्रीमंडल में शामिल करने की मांग की।

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फल, दूध व पौष्टिक आहार वितरित कर विधायक के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई।

इस सेवा कार्य में प्रमुख रूप से मून जी गोंड, दुर्गेश मिश्रा, तेज बहादुर रावत, सिंपी सिंह, अवनीश मिश्रा, अखिलेश तिवारी, शिवम गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top