जिले के समस्त पूर्वदशम छात्रवृत्ति संस्थाओं/छात्र-छात्राओं हेतु संशोधित के लिए समय-सारणी जारी

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

बलिया। जनपद के समस्त पूर्वदशम कक्षाओं एवं छात्र-छात्राओं को सूचित करते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी रमेश कुमार ने बताया है कि शैक्षिक सत्र 2023- 24 में पूर्वदशम छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनातर्गत ऑनलाइन प्रक्रियात्मक कार्यवाई हेतु संस्थाओं/छात्र- छात्राओं हेतु संशोधित समय-सारणी जारी किया गया है। उक्त शासनादेश के अंतर्गत दिए गए समय-सारणी में छात्र- छात्राओं हेतु  02 जुलाई से 30 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन पत्र बेवसाइट scholarship. up.nic.in पर भरा जाना है, एवं फाइनल प्रिंट आउट निकालने से पूर्व तीन कार्य दिवसो में छात्रवृत्ति के पोर्टल पर "student section " में ऑनलाइन आवेदन में हुई  त्रुटियों को प्रदर्शित किया जाएगा। ऑन लाइन आवेदन पत्र की हार्डकॉपी छात्र- छात्राओं द्वारा वांछित संलग्नको सहित शिक्षण संस्था में 03 जुलाई से 04 नवंबर तक जमा किया जाएगा। छात्र-छात्राओं द्वारा भरे गए आवेदन पत्रों को शिक्षण संस्थाओं द्वारा 03 जुलाई से 06 नवंबर तक ऑनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित किया जाना है।

 

 दशमोत्तर छात्रवृत्ति मे संशोधन के लिए समय सारिणी जारी


बलिया। शैक्षिक सत्र 2025-26 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजननंतर्गत ऑनलाइन प्रक्रियात्मक कार्यवाही हेतु संस्थाओं छात्र-छात्राओं हेतु संशोधित समय-सारणी जारी किया गया है। उक्त शासनादेश के अंतर्गत दिये गये समय सारणी में जिला समाज कल्याण अधिकारी से पासवर्ड प्राप्त करते हुये दशमोत्तर कक्षाओं के शिक्षण संस्थानों हेतु 07 जुलाई,  से 25 नवंबर तक मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानो द्वारा मास्टर डाटा बेस में सम्मिलित होने हेतु आवेदन करने की कार्यवाही एवं मास्टर डाटा को अपडेट करते हुए डिजीटल सिग्नेचर से प्रमाणित किया जाना है। सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं हेतु 10 जुलाई से 20 दिसंबर तक एवं अनुसूचित जाति व जनजाति के छात्र- छात्राओं हेतु 10 जुलाई से 31 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन पत्र वेबसाइट scholarship. up.nic.in पर भरा जाना है, एवं फाइनल प्रिंट आउट निकालने से पूर्व तीन कार्य दिवसों में छात्रवृत्ति के पोर्टल पर " Student Section " में ऑनलाइन आवेदन में हुई त्रुटियों को प्रदर्शित किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं द्वारा वांछित संलग्नको सहित शिक्षण संस्था में  24 दिसंबर 2025 तक एवं अनुसूचित जाति व जनजाति छात्र-छात्राओं द्वारा 06 अप्रैल 2026 तक जमा किया जाएगा। सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं द्वारा भरे गए आवेदन पत्रों को शिक्षण संस्थाओं द्वारा 11 जुलाई 2025 से 10 जनवरी 2026 तक एवं अनुसूचित जाति व जनजाति छात्र- छात्राओं द्वारा भरे गए आवेदन पत्रों को शिक्षण संस्थाओं द्वारा 11 जुलाई 2025 से 16 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित किया जाना है।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top