ग्रामसभा को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने के लिए नगर विकास विभाग, लखनऊ को भेजा प्रस्ताव।

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

बलिया। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) परिवहन विभाग, उत्तर प्रदेश दयाशंकर सिंह की पहल पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने ग्रामसभा हल्दी को नगर पंचायत का दर्जा दिलाये जाने के लिए नगर विकास विभाग, लखनऊ को प्रस्ताव प्रेषित किया है। 

प्रस्तावित नक्शा 


ये गांव होंगे शामिल -

नवसृजित नगर पंचायत हल्दी में 09 राजस्व ग्राम हल्दी, चौबेबेल गंगबरार, चौबेबेल, भरसौता, बन्धुचक, सुल्तानपुर, नंदपुर, परसिया, कपूरपाह शामिल होगा, जिसमें 05 ग्रामसभा हल्दी, भरसौता, सुल्तानपुर, नन्दपुर, परसिया सम्मिलित है। इस नगर पंचायत का कुल गाटा संख्या 3954 क्षेत्रफल 1693.572 हेक्टेअर व आबादी 26101 है। ग्रामसभा हल्दी को नगर पंचायत का दर्जा प्राप्त होने से सड़क, नाला-नाली, साफ-सफाई, पथ प्रकाश व्यवस्था, जल संयोजन, सौन्दर्यीकरण, पार्क व्यवस्था आदि सुविधाओं में वृद्धि होगी।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top