मन बढ़ो ने चाकू से हमला कर युवक को किया घायल, वाराणसी रेफर।

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

बलिया। नरही थाना क्षेत्र के पलिया खास गांव में एक युवक को मनबढ़ों ने सोमवार को चाकू से गोद कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। घायल को तत्काल नरही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहाँ स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहां से भी डॉक्टरों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे पलिया खास निवासी विवेक सिंह अपनी मां को दवा दिलाने के लिए गांव में ही किसी डॉक्टर के पास गए हुए थे। जहाँ पहले से ही घात लगाए बैठे 8-10 की संख्या में मनबढ़ युवकों ने विवेक को डाक्टर के यहां से घसीट कर सड़क पर ले गए और ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर घायल कर दिया। लोग जब-तक कुछ समझ पाते, तब तक हमलावर बाइक से भाग निकले। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो चार बाइक से करीब 10 की संख्या में हमलावर आए हुए थे। हमलावर बाहरी बताए जा रहे हैं। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। परिजनों ने थाने में तहरीर दे दिया है। जिसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top