ओमप्रकाश वर्मा
नगरा। बलिया गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शांभवी पीठ कसेसर में रुद्राभिषेक व गुरु पूजा हुआ। इस दौरान गुरु के रुप में शांभवी पीठाधीश्वर आनंद स्वरुप का शिष्यों ने आशीर्वाद लिया। रुद्राभिषेक में शिव मंत्रों के उद्घोष से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। भाजपा नेता छट्टू राम, कृष्ण कुमार कुशवाहा, विपिन मिश्रा ने पहुंचकर मां शाम्भवी के चौखठ पर मत्था टेका। अंत में शिष्यों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
आदि प्रांतों से आए भक्तों ने गुरु का दर्शन किया।
नगरा। क्षेत्र के गोठाई स्थित श्री मुरारी नाथ बाबा की तपोस्थली झाड़ी मठ में गुरु पूर्णिमा का कार्यक्रम मनाया गया। भक्तों ने वैदिक मंत्रोचार के साथ हवन पूजन कर भंडारे का आयोजन किया। इस मौके पर मुख्य रूप से पुजारी रामप्रसाद पाण्डेय, दीपक सिंह, राम शिरोमणि तिवारी, काशीनाथ सिंह, प्रहलाद सिंह, काशीनाथ जायसवाल, राजेश पांडे आदि रहे
-
