मुठभेड़ में गो-तस्कर बदमाश घायल ,गिरफ्तार, एक फरार।

MAHARSHI TIMES
0


इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) अनिल कुमार झा की वीडियो बाइट ।👇👇

महर्षि टाइम्स 

बलिया। थाना भीमपुरा। लोहटा पुलिया के पास पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान एक संदिग्ध मोटर साइकिल पर बैठे दो व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया परन्तु मोटर साइकिल चालक बिना रुके मोटर साइकिल पीछे मोड़कर खेतों की तरफ भागने का प्रयास किया जिनका थाना भीमपुरा पुलिस द्वारा पीछा किया गया तो मोटर साइकिल सवार द्वारा अपने को पुलिस से घिरता देख पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया । पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश तैयब खान पुत्र टुनटुन खान निवासी बसारिखपुर थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया उम्र करीब 40 वर्ष के बांये पैर में गोली लगी है, तथा एक बदमाश सुनील यादव पुत्र राजेश यादव निवासी सिकिया थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया* मौके से अँधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। पूछताछ के क्रम में ज्ञात हुआ कि घायल बदमाश द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर गोवंशीय पशुओं की तस्करी मऊ और आजमगढ़ से करते हैं और करबला सिवान बिहार पहुचाते हैं। घायल बदमाश तैयब खान जिसका इलाज अस्पताल  में चल रहा है। पकड़े गये बदमाश तैयब खान के कब्जे से एक अदद तमंचा नाजायज .315 बोर मय 01 अदद खोखा कारतूस मय दो अदद जिन्दा कारतूस व एक अदद मो0सा0 बरामद हुई है। अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी गयी ।




Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top