लल्लन बाग़ी
बलिया। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के रसड़ा स्थित केंद्रीय कार्यालय पर प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता बैठक में क्षेत्र के ग्राम सभा जाम के निवासी व सक्रिय समाजसेवी जावेद अंसारी जाम को पुनः सुभासपा में प्रदेशमहासचिव मुख्य कमेटी बनाया गया ।
इससे पहले श्री अंसारी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी में प्रदेशमहासचिव युवा मोर्चा, प्रदेशमहासचिव मुख्य कमेटी व पार्टी के विभिन्न पदों पर रहकर कार्य कर चुके हैं।
माना जा रहा है कि इनकी मेहनत और सक्रियता को देखते हुये सुभासपा इन पर पुनः विश्वास जताई है इसी कड़ी में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव व पूर्व मंत्री श्री अरविंद राजभर ने इन्हें अपने हाथों नियुक्ति पत्र सौंपा ।
पद मिलने पर विधानसभा अध्यक्ष अंशु राजभर, ब्लॉक अध्यक्ष आशीष राजभर, जिला सचिव राजेश राजभर, जिलाउपाध्यक्ष श्रीभगवान राजभर, दिनेश राजभर, गुरुदयाल गौतम, ख़ैरुल बशर, सुनील मौर्य, संजीव सिंह, अनील राजभर, वीरबहादुर यादव, श्रवण यादव, अभय यादव इत्यादि ने फूल मालाओं से स्वागत कर हर्ष व्यक्त किया है ।
