महर्षि टाइम्स
बैरिया, बलिया । भारतीय जीवन बीमा निगम के सेटेलाइट केंद्र रानीगंज में बृहस्पतिवार की देर शाम एलआईसी एसोसिएट फोरम (उत्तर मध्य क्षेत्र) के संरक्षक सी0 बी0 राय ने दौरा कर बीमा क्षेत्र से जुड़ी कई विषयों परिचर्चा किया और अपने सुझाव दिये। इस औपचारिक बैठक रानीगंज शाखा प्रबंधक प्रशांत पाण्डेय, डब्लू ए ओ अजय मिश्रा, रामप्रवेश जी तथा अभिकर्ता संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी शैलेश सिंह व विनोद कुमार सिंह, संजय सिंह आदि ने अपने-अपने महत्वपूर्ण विचारों को रखा ।
इस अवसर पर संगठन के संरक्षक सी0 बी0 राय ने कहा कि वर्तमान परिवेश का अध्ययन कर निगम ने बीमा क्षेत्र में बहुत कुछ परिवर्तन किया है जो पालिसीधारक और अभिकर्ताओं दोनों के हित मे है । उन्होंने कहा कि एलआईसी देश की पहले भी सबसे बड़ी ब्रांड रही है और आने वालों दिनों में भी रहेगी । आम लोगों की विश्वसनीयता ही एलआईसी का मुख्य आधार है ।
उल्लेखनीय है कि श्री राय इससे पूर्व विकास अधिकारी संघ के वाराणसी मण्डल के अध्यक्ष भी रह चुके है और रानीगंज शाखा में 18 वर्षों बाद उनका आगमन हुआ है । श्री राय साहब के इस औपचारिक दौरा से रानीगंज शाखा के व्यवसाय में भी अमूलचूल बढ़ोतरी की सम्भावना होने की सम्भावना है ।

