नैनो यूरिया प्लस एवं नैनो डीएपी उर्वरकों पर आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स                                                                             

बलिया । नैनो यूरिया प्लस एवं नैनो डीएपी तरल पर आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को कृषि भवन सभागार का आयोजन किया गया । क्षेत्र अधिकारी इफको श्री आशीष गुप्ता द्वारा सभागार में उपस्थित सभी केंद्र प्रभारी एवं प्रगतिशील कृषकों को नैनो उर्वरकों के प्रयोगविधि एवं लाभ के बारे में जानकारी दी गई। नैनो डीएपी तरल का प्रयोग किसान बीज शोधन 5 मिलीलीटर / किलोग्राम बीज की दर से एवं जड़ शोधन 5 मिलीलीटर/ लीटर के दर से करे एवं दानेदार डीएपी की मात्रा आधी प्रयोग करे और  30-35 दिन बाद जब फसल पर पत्तियां आ जाए तो अनाज वाली फसलों में 4 मिलीलीटर/ लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करे ।

 नैनो डीएपी के लाभ

पारंपरिक डीएपी से सस्ता (600 रु प्रति बोतल)। मिट्टी, जल एवं वायु प्रदूषण में कमी । भंडारण एवं परिवहन में सुविधा ।

पर्यावण हितैषी। फसल उपज एवं गुणवत्ता में वृद्धि । नैनो यूरिया प्लस रासायनिक उर्वरकों के उपयोग में कमी लाकर बेहतर पोषण व गुणवत्तायुक्त उत्पादन बढ़ाता है ।

नैनो यूरिया प्लस का प्रयोग फसल जब 30 से 35 दिन की हो जाए तो पत्तियों पर 4 मिलीलीटर /लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करे और दूसरा छिड़काव पहले छिड़काव के 15 से 20 दिन बाद करे एवं दानेदार यूरिया का प्रयोग केवल पहली टापड्रेसिंग में ही करे शेष नाइट्रोजन की पूर्ति नैनो यूरिया प्लस के माध्यम से करे । इसके प्रयोग से पौधों को जब नाइट्रोजन की पूर्ति पत्तियों के माध्यम से हो जाएगी तो खरपतवार पर भी अंकुश लगेगा, फसल उपज एवं गुणवत्ता में भी वृद्धि होती है । नैनो यूरिया प्लस की 500 ml की एक बोतल एक एकड़ क्षेत्रफल के लिए पर्याप्त है । जिले के सभी किसानो से आग्रह है कि दानेदार उर्वरकों का प्रयोग कम करते हुए नैनो यूरिया प्लस एवं नैनो डीएपी का प्रयोग अवश्य करे । नैनो यूरिया प्लस अब भारत में आत्मनिर्भर कृषि का मार्ग प्रशस्त करने वाला सहकारिता से समृद्धि की ओर एक बड़ा कदम बनने जा रहा है । सभी किसान भाई द्वितीय एवं तृतीय टापड्रेसिंग में  नैनो यूरिया प्लस या नैनो यूरिया प्लस तथा नैनो डीएपी का एक साथ घोल बनाकर छिड़काव अवश्य करे इससे फसल उपज एवं गुणवत्ता में वृद्धि होती है । सभी किसान भाई नैनो उर्वरकों का प्रयोग करे । इसके प्रयोग से लागत में भी कमी आएगी और गुणवत्ता में भी वृद्धि होगी ।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top