लल्लन बाग़ी
रसड़ा (बलिया) तीन सूत्रीय रेल समस्याओं को लेकर गुरूवार को रसड़ा नगर क्षेत्र के ठाकुरबाड़ी निवासी सामाजिक कार्यकर्ता विश्वजीत जायसवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल मंडल रेल प्रबंक पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी के नाम पत्रक रसड़ा स्टेशन अधीक्षक को सौंप कर समस्याओं के त्वरित समाधान कराए जाने की मांग की है। पत्रक में कहा गया है कि बलिया जनपद अंतर्गत रसड़ा रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन हजारों की संख्या में व्यापारी व आम यात्री वाराणसी जाते हैं किंतु उनके लिए एक मात्र ट्रेन इंटरसीटी ही है। गरीब नवाज एक्सप्रेस ट्रेन जो रसड़ा से होकर जाती है किंतु रसड़ा स्टेशन पर इसका ठहराव नहीं होने से खासकर मुस्लिम समाज के लोग अपने परवरदिगार पर अस्था रखन् वालो को अजमेर शरीफ जाने में काफी कठिनाई उठाते हैं। साथ ही कोई भी लंबी दूरी की ट्रेन न होने के कारण जम्मू आदि जगहों पर जाने के लिए बार-बार ट्रेन बदलने के लिए वारासणी व मुगलसराय जाना पड़ता है। पत्रक में मांग किया गया है कि गरीब नवाज ट्रेन का रसड़ा स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित किया जाय, जम्मू तवी एक्सप्रेस जो वाराणसी से होकर जाती है का संचालन बलिया वाया रसड़ा मऊ वाराणसी होते हुए जम्मू तवी तक किया जाय तथा मेमो ट्रेन जो बलिया से वाया गाजीपुर होते हुए वाराणसी तक जाती है का संचालन बलिया वाया रासड़ा मऊ वाराणसी किया जाय। प्रतिनिधि मंडल में प्रिंस बरनवाल, गौरव कुमार, अमन जायसवाल, दिलीप मद्धेशिया, अभिषेक गुप्ता, आकाश कुमार आदि शामिल रहे।
