संभावित बाढ़ से निपटने के लिए उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी ने विभिन्न ग्रामों का किया निरीक्षण

MAHARSHI TIMES
0

रजनीश श्रीवास्तव 

सिकंदरपुर (बलिया) सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र में संभावित बाढ़ की स्थिति को ध्यान में रखते हुए उपजिलाधिकारी सुनील कुमार एवं क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर रजनीश कुमार ने आज दूहा बिहरा, कठौड़ा, जमुई, खरीद सहित अन्य संवेदनशील ग्रामों का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बाढ़ प्रबंधन व्यवस्था का जायजा लिया और मौके पर तैनात कर्मचारियों से जानकारी प्राप्त की।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्देश दिया कि बाढ़ चौकियों को पूर्ण रूप से सक्रिय किया जाए तथा राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं सिंचाई विभाग के बीच समन्वय स्थापित कर हर परिस्थिति से निपटने की ठोस तैयारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने ग्राम स्तर के कर्मचारियों को सतर्क रहने और समय-समय पर स्थिति की समीक्षा करते रहने का निर्देश भी दिया। तहसील स्तर पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना कर दी गई है, जिसमें 24 घंटे कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रतिक्रिया दी जा सके।

उपजिलाधिकारी सुनील कुमार ने कहा कि "जनता की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क और तैयार है।"

क्षेत्राधिकारी रजनीश कुमार ने भी ग्रामीणों से संयम बनाए रखने की अपील की और आश्वस्त किया कि प्रशासनिक टीम हर संभव सहायता के लिए तैयार है।

बाढ़ संभावित क्षेत्रों में नावों, राहत सामग्री, चिकित्सा व्यवस्था और सुरक्षा बलों की तैनाती की भी समीक्षा की गई है। प्रशासनिक स्तर पर की जा रही इन तैयारियों से ग्रामीणों में विश्वास बढ़ा है।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top