धान की रोपाई कर रही महिला की संदिग्ध जहरीले जन्तु के काटने से मौत।

MAHARSHI TIMES
0

 


रजनीश श्रीवास्तव 

सिकंदरपुर (बलिया) - सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र के लीलकर गांव में गुरुवार को खेत में धान की रोपाई कर रही एक महिला की मौत संदिग्ध जहरीले जन्तु के काटने से हो गई। मृतका की पहचान कौशल्या देवी (50) पत्नी घूरा राम के रूप में हुई है। गुरुवार की सुबह वह गांव के दियारे क्षेत्र में रोपाई कर रही थीं, तभी किसी विषैले जन्तु के काटने की आशंका जताई गई है। काटने के बाद वह मौके पर ही अचेत हो गईं। आसपास काम कर रही महिलाओं और ग्रामीणों ने उन्हें बेहोशी की हालत में देखा और तत्काल परिजनों को सूचना दी। परिजन आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। हालांकि किसी प्रत्यक्षदर्शी ने यह नहीं देखा कि उन्हें क्या काटा था, लेकिन ग्रामीणों का मानना है कि किसी जहरीले कीड़े या जन्तु के डंक से ही यह हादसा हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण की पुष्टि हो सकेगी। बताया जा रहा है कि कौशल्या देवी पिछले कई वर्षों से अपने मायके लीलकर में ही रह रही थीं। उनके एक पुत्र और एक पुत्री हैं। घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। 

परिजन बेसुध हैं और ग्रामीण स्तब्ध।

ग्रामीणों ने खेतों में जहरीले जन्तुओं की बढ़ती सक्रियता पर चिंता जताई है और प्रशासन से अपील की है कि ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top