बलिया ।थाना नरही पुलिस टीम के उ0नि0 कुलदीप कुमार बहमराह उ0नि0 श्री सौरभ श्रीवास्तव मय फोर्स द्वारा देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन, रोक थाम जुर्म जरायन व तलाश वांछित अभियुक्त मे कोरण्टाडीह डाक बंगला के पास मामूर थे कि मुखबिरी सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 97/25 धारा 109, 61(2), 3(5) BNS से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अभिषेक राय उर्फ विक्की पुत्र शरतुन्जय राय, निवासी शेरपुर खुर्द थाना भांवरकोल, जनपद गाजीपुर को कुण्डेसर शेरपुर खुर्द मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक अदद मोबाइल वन प्लस, रंग स्लेटी बरामद हुआ । अभियुक्त उपरोक्त को मु0अ0सं0 97/25 धारा 109,61(2),3(5) BNS का बोध कराते हुए कारण गिरफ्तारी बताकर समय करीब 14.05 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया । अभियुक्त को थाना स्थानीय पर लाकर विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्त अभिषेक राय उर्फ विक्की पुत्र शरतुन्जय राय, निवासी शेरपुर खुर्द थाना भांवरकोल, जनपद गाजीपुर का चालान न्यायालय किया गया ।
पुलिस ने हत्या का प्रयास करने वाला वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।
July 18, 2025
0
महर्षि टाइम्स
