कावडियों की यात्रा मार्ग खाद्य विभाग ने चलाया अभियान

MAHARSHI TIMES
0





महर्षि टाइम्स 

बलिया। श्रावण मास में कावडियों की यात्रा मार्ग पर शुक्रवार को सहायक आयुक्त द्वितीय डॉ वेद प्रकाश मिश्र के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने खाद्य पदार्थ की दुकानों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सम्बंधित दुकानदारों को रेट लिस्ट, फूड सेफ्टी कनेक्ट लगाने के निर्देश दिये। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उ०प्र० लखनऊ एवं सहायक आयुक्त (खाद्य) आजमगढ़ मण्डल आजमगढ़ के आदेश पर अभियान चलाया गया।

सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डॉ मिश्र के नेतृत्व में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरीन्द्र सिंह व खाद्य सुरक्षा अधिकारी अखिलेश कुमार मौर्य ने कावडियों की यात्रा मार्ग व मंदिरों के आस-पास अभियान चलाया। इसमे दुकानदारों को रेट लिस्ट, फूड सेफ्टी कनेक्ट लगाने के साथ ही रजिस्ट्रेशन प्रदान करने के लिये आवेदन लिये गये और दुकानों पर जाकर जागरूक किया गया। अभियान के दौरान ही एफएस डब्ल्यू (सचल खाद्य प्रयोगशाला वैन) के माध्यम से 15 नमूनों की जाँच की गई जिसमें 13 नमूनें विशुद्ध व 2 नमूनें मानक के अनुरूप नही पाये गये। व खाद्य कारोबारकर्ताओ को मिलावट के प्रति सचेत करते हुये जागरूक किया गया तथा सचेत किया गया।

------------------


Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top